दिग्गज झामुमो नेता व श्रमिक आंदोलन के मजबूत स्तंभ अवध किशोरसहाय नहीं_रहे…

दिग्गज झामुमो नेता व श्रमिक आंदोलन के मजबूत स्तंभ अवध किशोरसहाय नहीं_रहे…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड की श्रमिक राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति की खबर सामने आई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय महासचिव सह दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के ज़ोनल अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी अवध किशोर सहाय का शनिवार की देर रात असर्फी हॉस्पीटल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


सहाय मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई के एक मजबूत और सम्मानित चेहरा थे। वर्षों तक उन्होंने कोयला मजदूरों की आवाज़ बनकर संघर्ष किया और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके जाने से न सिर्फ संगठन बल्कि पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकाकुल परिवार में उनके सुपुत्र अमरेंद्र सहाय (मुन्ना जी), जो सरकारी अधिवक्ता एवं धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं तथा अमितेश सहाय, जो झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (JITA) के अध्यक्ष हैं, सहित पूरा सहाय परिवार गहरे दुःख में है।
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय सहाय की अंतिम यात्रा कल सुबह 10 बजे उनके चिरागोड़ा स्थित आवास से निकाली जाएगी, जो मुनीडीह कपाल घाट तक जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (JITA) सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *