दो कार के बिच भीषण टक्कर,बच्चे महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल…

तेतुलमारी:शहीद शक्तिनाथ महतो चौक में दो चार पहिया वाहनों में आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।घटना स्थल पर गाड़ी संख्या JH10AX3082 के दो व्यक्ति जो ऐना कोठी झरिया के रहने वाले है और जिनका अंगारपथरा में संबंधी हैं।जबकि दूसरा वाहनJH09AU3278 माटीगढ़ा बाघमारा का बताया जा रहा हैं। जिसमें सवार दो महिला व तीन बच्चा,दो पुरुष घायल होने की सूचना है।

जिसे अरीका मेडीवर्ल्ड हॉस्पिटल में ईलाज के लिये पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से भेजा।वही जनकारी के अनुसार हादसे मे एक महिला की हालत गंभीर हैं।

वहीं बच्चे व अन्य कुशल है।कई को हल्की चोट लगी हैं।सभी का ईलाज जारी हैं।मौके पर ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रहें।भीड़ की माने तो वाहन का एयर बैग नहीं खुलता तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *