श्री राम के प्रति बंगाल मे युवक की अनोखी भक्ति 20 किलो बिस्किट से महज पाँच दिनों मे बना डाला अयोध्या का श्री राम मंदिर…

आसनसोल, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर मे भगवान श्री राम के प्रति एक युवक की अनोखी भक्ति देखने को मिली है, दुर्गापुर के रहने वाले छोटन घोष नामक युवक ने महज पाँच दिनों मे करीब 20 किलो बिस्किट से अयोध्या का श्री राम मंदिर बना दिया है, मंदिर की अगर साइज की हम बात करें तो उसकी लंबाई और चौड़ाई चार फुट बाई चार फुट की है, छोटन की इस कारिगिरी को देख हर कोई हैरान है यही कारण है की लोग दूर -दूर से छोटन की इस अनोखी कारिगिरी को देखने पहुँच रहे हैं और छोटन की जमकर तारीफे भी कर रहे हैं.

छोटन की अगर माने तो छोटन ने चंद्रयान की सफलता को देख उसने चंद्रयान थ्री का मॉडल तैयार कर दिया था जो दिखने मे हु बहु चंद्रयान थ्री लग रहा था, इसके अलावा छोटन ने चंद्रयान रोबोट और सूर्यान का मौडल भी बनाकर लोगों को चौँका दिया था,

हद तो तब हो गई जब छोटन ने कबाड़ मे अपना जुगाड़ लगाकर आठ सीटर एक मोटरसाईकल भी तैयार कर दिया था, जो मोटरसाईकल काफी चर्चा मे था, छोटन की अगर माने तो 22 जनवरी को अयोध्या मे श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा है, ऐसे मे पुरे देश से लोग भगवान श्री राम के प्रति अपनी कुछ ना कुछ भक्ति दिखा रहे हैं.

जो उनको भगवान श्री राम का अनोखा भक्त की पहचान भी दे रहा है, ऐसे मे वह भी भगवान श्री राम के बहोत बड़े भक्त हैं और उनको अपना आदर्श भी मानते हैं, ऐसे मे वह अपनी काम मे व्यस्थता होने के बावजूद उन्होने अपना समय निकालकर महज पाँच दिनों मे करीब 20 किलो बिस्किट से अयोध्या मे स्थित भगवान श्री राम का मंदिर बना दिया, छोटन ने कहा इस मंदिर को बनाने मे उसे बिस्किट के अलावा थर्मोकोल, प्लाईवुड, ग्लू-गन आदि का इस्तेमाल किया गया है.

छोटन की अगर माने तो 22 जनवरी के दिन भगवान श्री राम के मंदिर की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के दिन वह इस मंदिर मे भगवान श्री राम की फोटो रखकर पुरे दिन पूजा याचना करेंग.

मंदिर देखने आने वाले लोगों की अगर माने तो उन्होने अबतक मोबाईल फोन और टिवी चैनलों के माध्यम से अयोध्या मे बने श्री राम मंदिर को देख रहे हैं, पर उस मंदिर का ढांचा ना तो मोबाईल पर ही उनको सही से कुछ समझ आ रहा और ना ही टिवी चैनलों पर ऐसे मे छोटन के द्वारा बनाए गए बिस्कुट की इस मंदिर से यह समझ मे आ रहा है की अयोध्या मे भगवान श्री राम के मंदिर का ढांचा किस तरह का हो सकता है या फिर है

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *