PF खाते में अब इतना ब्याज, सरकार की मुहर…

PF खाते में अब इतना ब्याज, सरकार की मुहर…

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र सरकार ने 8.25% ब्याज दर को हरी झंडी दे दी है। अब EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) इसी दर से खातों में ब्याज जोड़ेगा। इसका सीधा फायदा देशभर के साढ़े छह करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। 2022-23 में ब्याज दर 8.15% थी, 2023-24 में बढ़कर 8.25% हुई। वहीं, 2024-25 में यही 8.25% बनी रहेगी। PF कैसे जमा होता है? हर महीने आपके वेतन (Basic + DA) का 12% और उतना ही हिस्सा आपकी कंपनी भी देती है। कर्मचारी का पूरा 12% सीधे PF खाते में जाता है, वहीं, कंपनी का 12% इस तरह बंटता है, 3.67% PF में, 8.33% EPS (पेंशन स्कीम) में। निजी और सरकारी सभी क्षेत्रों के EPF खाताधारकों को खासतौर पर लंबे समय तक जमा करने वालों को कंपाउंड ब्याज का बड़ा लाभ मिलेगा। सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षित और बेहतर फंड सुनिश्चित होगा। अकसर वित्त वर्ष के अंत में यानी अप्रैल से जुलाई के बीच ब्याज की रकम खाते में ट्रांसफर होती है.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *