गिल कप्तान, पंत बने डिप्टी, नई टेस्ट टीम का ऐलान…

गिल कप्तान, पंत बने डिप्टी, नई टेस्ट टीम का ऐलान…

2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत धमाकेदार होने जा रही है, और इसकी कमान थामी है 24 साल के शुभमन गिल ने। भारत के 37वें टेस्ट कप्तान बने गिल अब विराट-रोहित युग के बाद नई विरासत की शुरुआत करेंगे। वहीं, ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे, जो अब रन मशीन बनकर लौटे हैं। करुण नायर की आठ साल बाद वापसी हुई। अर्शदीप सिंह और साई सुदर्शन का टेस्ट डेब्यू हुआ। अभिमन्यु ईश्वरन को बड़ा मौका मिला। शार्दुल ठाकुर फिर टीम इंडिया में शामिल हुये। वहीं, सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, हर्षित राणा को ड्रॉप किया गया। केएल राहुल भी रडार से बाहर हो गये। इस बीच चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, “बुमराह बेशक शानदार लीडर हैं, लेकिन उनके कंधों पर गेंदबाजी का दबाव पहले ही बहुत है। हम उन्हें फिट रखना चाहते हैं, ना कि कप्तानी के बोझ से थकाना।” इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट सीरीज होंगे। 20 जून को लीड्स में, 2 जुलाई को बर्मिंघम, 10 जुलाई को लॉर्ड्स, 23 जुलाई को मैनचेस्टर एवं 31 जुलाई को ओवल में टेस्ट मैच खेल जायेंगे।

टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *