खुद को राज्य के मंत्री का करीबी बताकर ब्लु बत्ती लगाकर घूम रहा है एक तथाकथित पत्रकार..

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल रानीगंज थाना अंतर्गत रानीसायर इलाके का रहने वाला खुद को राज्य के क़ानून मंत्री श्री मलय घटक का करीबी बताकर अपनी पहचान तथाकथित पत्रकार अली हुसैन बताकर वह एक काले रंग के बोलेरो गाड़ी से घूमने व पुलिस से लेकर आसनसोल के आम जनता को भ्रमित कर उनको धौंस दिखाने का मामला सामने आया है,

जिसको लेकर अब आसनसोल ही नही बल्कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता तक चर्चा का विषय बन चूका है,

ऐसे मे पश्चिम बर्धमान जिले के अमीम जिलाध्यक्ष दानिस अजीज ने मोर्चा खोल दिया है और एक संवाददाता सम्मलेन कर तथाकथित पत्रकार व खुदको मंत्री मलय घटक का करीबी बताने वाले अली हुसैन व मंत्री मलय घटक से यह जवाब तलब किया है की अली हुसैन किस विभाग से है और किसके आदेश पर वह अपनी वाहन मे ब्लु बत्ती लगाकर घूम रहा है,

दानिस ने यह भी कहा अली हुसैन अक्सर मंत्री मलय घटक के इर्ध -गिर्द दिखाई देता है और मंत्री के कानो मे कुछ कहते हुए फोटो अपने सोसल अकाउंट पर लगाकर मंत्री के काफी करीब होने का दावा कर्ता है,

यहीं नही वह खुदको पत्रकार भी कहता है ऐसे मे क्या सच मे मंत्री ने अपने करीबी अली हुसैन को ब्लु बत्ती लगाकर घूमने का आदेश दिया है,

अगर दिया है तो मंत्री आसनसोल वासियों को और पत्रकारों के सामने आकर यह स्पष्ट करें की उनका करीबी बताने वाला अली हुसैन उनके ही आदेश पर अपने वाहन मे ब्लु बत्ती लगाकर घूम रहा है, अगर मंत्री के बिना आदेश पर यह सब हो रहा है तो वह और पश्चिम बर्धमान की आसनसोल दुर्गापुर पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे, हालांकि दानिस ने इस मामले मे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस को एक लिखित शिकायत भी दी है, ऐसे मे अब देखना यह है की इस मामले मे पुलिस और मंत्री की नींद कब खुलती है और वह ऐसे लोगों पर कबतक कार्रवाई करते हैं, हम बताते चलें की ब्लु बत्ती राजस्व परिषद अध्यक्ष, औद्योगिक विकास आयुक्त, सभी प्रमुख सचिव व सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, पुलिस महानिदेशक व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, जिला न्यायाधीश, उप महानिरीक्षक, जिला मजिस्ट्रेट, जिलों के प्रभारी एसएसपी व एसपी, उच्चतर न्यायिक सेवा के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिला मजिस्ट्रेट, जिलों में तैनात अपर जिला मजिस्ट्रेट, जिला प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष क्षेत्राधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक, चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट व चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *