MP ढुल्लू के खिलाफ केस लड़ने वाले डोमन महतो के परिजनों से सांसद समर्थको ने की मारपीट .. घायलों से SNMMCH मिलने पहुंची अनुपमा सिंह…

धनबाद (DHANBAD) धनबाद सांसद ढुल्लू महतो एक बार फिर सुर्खियों में है…लेकिन इस बार चर्चा का कारण नव निर्वाचित सांसद के समर्थको की दबंगई है.

बताया जाता हैj कि धनबाद के बरोरा थाना अंतर्गत चिटाही गांव में जबरन जमीन मारपीट मामले में ढुलू समर्थक डोमन महतो को ढुलू महतो के पक्ष में गवाही देने के लिए दवाब बना रहे थे इसी दौरान 10 से 15 सांसद समर्थकों ने घर और खेत पर धांवा बोल दिया महिला बच्चों के साथ मारपीट करने लगेघटना को लेकर पीड़िता बच्ची ने बताया कि गुरुवार को जमीन और मारपीट मामले में गवाही थी जिसको लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है हम लोग राम मंदिर के सामने सब्जी का दुकान लगा कर बेचते हैं उसी से हम लोगों का घर परिवार का खर्चा चलता है

हमारे खेत को डोजर लगाकर जबरन उजाड़ रहे थे,तभी मेरी मां ,मेरे चाचा लोग सब मना करने लगे तो उन्होंने मेरा स्मार्ट फोन मोबाइल छीन के तोड़ दिया और ले भी गए हम लोगों को दौड़ा-दौड़ा के मारा, मां को मारते रहे धमकी देते हुए बोल रहे थे जमीन दान में दे दो..हम लोगों का जितनी शक्ति रहेगी हम उतना ही दान दे सकेंगे ,जमीन दान दे देंगे तो खाएंगे क्या ..

हमले में घायल महिलाओं पीड़ितों को देखने पहुंची अनुपमा सिंह

SNMMCH के इमरजेंसी विभाग में अनुपमा सिंह पहुंची और इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि क्या इसी प्रकार से धनबाद को भय मुक्त बनाएंगे सांसद…?

एक तरफ महिलाओं पर अत्याचार उत्पीड़न किया जा रहा है…धनबाद पुलिस इस मामले की गंभीरता से संज्ञान लें और इस परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें… ऐसी घटनाओं की पूर्णवृति ना हो… पुलिस किसी के दबाव में आकर काम ना करें सच का साथ और पीड़ितों को न्याय दें…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *