CM चंपाई सोरेन बुधवार को धनबाद को देंगे 400 करोड़ की सौगात… मेमको मोड़ के पास ट्रैफिक रूट में रहेगा बदलाव…

धनबाद (DHANBAD) झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 26 जून को पहली बार कोयलांचल में किसी सरकारी समारोह में शामिल होने धनबाद आ रहें है। बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर 01 बजे चाॅपर से उतरने के बाद सीधे मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पहुंचेंगे। जहां आयोजित कार्यक्रम समारोह में करीब 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का आनलाइन शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। साथ ही लाभुकों के परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। इस दौरान कुछ लोगों के बीच नियुक्ति पत्र भी बाटेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत 01बस को हरी झंडी भी दिखाएंगे। अभी तक इस योजना से 07 बस-मैजिक चलाई जा रही है।

धनबाद आगमन हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा एवं SSP श्री एच पी जनार्दनन के संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, सिविल सर्जन,धनबाद अग्निशमन पदाधिकारी, धनबाद, कार्यपालक अभियंता/ संबंधित अभियंता ,भवन प्रमण्डल/विधुत प्रमण्डल/ पथ निर्माण/ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, में ब्रीफिंग किया गया।धनबाद में सीएम के कार्यक्रम को लेकर जहां प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है।

उपायुक्त ने कहा की सभी लोग अपने काम में अलर्ट, सिंसियर एवं फोकस रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हैलीपैड पर भी सारी व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। सभी स्थानों पर सुरक्षा बल की तैनाती, प्रवेश द्वार पर विशेष सुरक्षा, वीआईपी, लाभुक समेत आम नागरिकों के बैठने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।साथ ही साथ सिविल सर्जन एवं डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की गई है और अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। तय रूट मैप के अनुसार वाहनों की पार्किंग तथा कुछ स्थलों पर वाहनों की नोइंट्री रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा अग्निशमन विभाग की गाड़ियां चिन्हित स्थानों पर उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 2 घंटे धनबाद में रहेंगे। इसके बाद 3:00 बजे हेलीकॉप्टर से रांची प्रस्थान कर जाएंगे।सीएम के कार्यक्रम को लेकर रूट में बदलाव किए गए हैं। मेमको मोड़ से कुर्मीडीह चौक की ओर जाने वाली 08 लेन में दोनों तरफ से नो एंट्री रहेगी।कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्ति और लाभार्थी अपने वाहनों को मेमको मोड़ चेक से गोल बिल्डिंग तक चेक पोस्ट पर बने सर्विस लेन में गाड़ी पार्क करेंगे।

मौके पर सीटी एसपी, रूरल एसपी, निदेशक डीआरडीए, डीएसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, सिविल सर्जन,धनबाद अग्निशमन पदाधिकारी, धनबाद, कार्यपालक अभियंता/ संबंधित अभियंता ,भवन प्रमण्डल/विधुत प्रमण्डल/ पथ निर्माण/ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहें।

धनबाद के डीटीओ सी दिवाकर ने बताया कि लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। वहीं पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों पर ही लोगों से गाड़ी लगाने की अपील की है।

इधर धनबाद के एडीएम विधि व्यवस्था हेमा प्रसाद ने बताया कि जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली है ।
इधर सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने बताया कि नगर निगम साफ सफाई को लेकर विशेष व्यवस्था कर रखी है। साथ ही शौचालय और पेयजल को लेकर भी उचित प्रबंध किया जाएगा।

NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *