टुंडी में राशन दुकानदार के घर में डकैती, जेवरात समेत चार लाख की संपत्ति लूटकर फरार…

धनबाद(DHANBAD) धनबाद जिले के पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के बस्तीकुल्ही गांव में सोमवार की रात हथियार लैस डकैतों ने राशन दुकानदार के यहां धावा बोलकर लगभग चार लाख की संपत्ति लूट ली। इस दौरान डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना की सूचना मनियाडीह पुलिस को देने के बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश दिख रहा है।

पिस्तौल से लैस डकैतों ने दिया वारदात को अंजाम

बस्तीकुल्ही गांव में रात 12:30 बजे लगभग आधा दर्जन की संख्या में पिस्तौल से लैस डकैतों ने राशन दुकानदार शूकर मुर्मू के घर में धावा बोल दिया। उस समय पति पत्नी बगल के गांव पहाड़पुर के एक शादी समारोह से लौटकर सोये थे। डकैतों ने दोनों पति-पत्नी को पिस्तौल सटाकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट की तथा एक कमरे में कैद कर दिया। इस दौरान डकैतों ने राशन दुकान में रखें लगभग 35 हजार नगद, दो सोने का लाकेट, दो जोड़ा सोने की कानबाली व अन्य सोने के जेवरात तथा चांदी के सामान लूट कर ले गए। लूटे गए सामानों की वजन लगभग एक किलोग्राम था। गृहस्वामी शूकर मुर्मू ने बताया कि सभी डकैत खोरठा, हिंदी, संथाली में बातचीत कर रहे थे।

पुलिस को लेकर लोगों में काफी गुस्सा

डकैतों के जाने के बाद हमने आवाज देकर ग्रामीणों को बुलाया व बंधक से मुक्त होकर लोगों को आपबीती सुनाई व पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया इंद्रलाल बास्की घटनास्थल पहुंचे व भुक्तभोगी से घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना की जानकारी मनियाडीह पुलिस को भी दी, मगर घटना के 12 से 13 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। इससे गांव में दहशत का माहौल है। लोगों में पुलिस की इस लापरवाही को लेकर काफी गुस्सा दिख रहा है।

NEWS ANP के लिए टुंडी से ब्यूरो रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *