कुमारधुबी रेलवे अंडरब्रिज में जम रहे बारिश का पानी,निकास के रास्ते है जाम शिकायत पर पंचायत प्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD) निरसा।मौनसून दस्तक देने वाली है और पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के कारण कुमारधुबी अंडरब्रिज के नीचे जल जमाव हो जाने से राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगों एवं स्कूली बच्चों को खासी परिशानियों का सामना करना पड़ा। जिसकी शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों एवं मुखिया को किया गया।

ग्रामीणों की शिकायत पर मुखिया तनवीर आलम के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने अंडरब्रिज में जमे पानी के कारण को जाना। देखा गया कि पुल के समीप नाली को अतिक्रमण कर दुकान बना दिया गया है। जिसके नीचे से नाला गया है वह काफी जाम है। जिसके कारण पानी का निकासी नही हो पा रहा है। साथ बड़ा नाला में काफी मात्रा में आस पास के पशुपालकों द्वारा गोबर फेंका गया है जिसके कारण भी पानी निकासी में परेशानी हो रही है। इसकी सूचना कुमारधुबी पुलिस को भी दी गई। इस संबंध में मुखिया ने बताया कि सारी चीजों को बारीके से देखा गया है।

नाली जाम करने वालों को कहा जा रहा है कि नाली में दोबारा गोबर या कचड़ा ना फेंके। अन्यथा इसकी शिकायत उपायुक्त धनबाद से कर दी जाएगी। शुक्रवार को मैथन सिरामिक के मदद से नाला की सफाई कर पानी निकासी शुचारु कर दिया जाएगा अगर दुबारा स्थानिए लोगो एवं पशुपालकों द्वारा नाली में गंदगी फेकि जायेगी तो शक्ति से पेश आया जायेगा।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *