माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया गया रवींद्रनाथ टैगोर का 164 वां जयंती…

छात्र-छात्राएं तथा शिक्षिका द्वारा रविंद्र नृत्य, रविंद्र संगीत, रविंद्र कविता का आयोजन किया गया

झरिया(DHANBAD) रविंद्र परिषद सिंदरी में रवींद्रनाथ टैगोर का 164 वां जयंती मनाया गया, जिसमें सर्वप्रथम संस्था के महासचिव एस डी चट्टाराज ने माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जालन किया, तत्पश्चात रविंद्र परिषद के द्वारा परिचालित रविंद्र नाथ विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षिका गण रविंद्र नृत्य रविंद्र संगीत रविंद्र कविता के आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षिका गण पम्पा चक्रवर्ती, अमृता, गोदौली, सरस्वती मधुमिता, पपिया चार, शिवली बनर्जी, कुमारी सुमिता आदि ने भाग लिया। सर्वप्रथम उद्घाटन संगीत तथा उपनिषद के वैदिक मंत्र के साथ संगीत से शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्य रूप से मुक्ता चट्टाराज संचालित किया।

कविता पाठ में शिवली बनर्जी, कुमारी मिस्टी, सूत्रधार ने भाग लिया और नृत्य में लवली, समीक्षा, पूजा, उषा, कशिश, पल्लवी, रचना, राजनंदनी, देवयानी, अनुष्का राज, आरू राज, डिंपी ने भाग लिया, जो सदस्य के पुत्री है कुमारी मधु दे ने दो रविंद्र संगीत प्रस्तुत की सारे अनुष्ठान रविंद्र परिषद के द्वारा परिचालन किया गया, जिसमें रविंद्र परिषद के कार्यकारणी सदस्य गण तथा अन्य सदस्य गणों के काफी सहायता प्राप्त हुआ।

NEWS ANP के लिए झरिया से सिंधु कुमार की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *