इंडिया महागठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान दिलाने को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन..

धनबाद(DHANBAD) इंडिया महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान को दिलाने को लेकर बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इससे पहले विशाल रैली की शक्ल में सभा स्थल पर जुलूस पहुंचा। सभा स्थल पर इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह, बड़ी बहन सीमा सिंह, झरिया विधायक पुर्णिमा निरज सिंह, ऐके झा, के डी पाण्डेय, करीम अंशारी, जनता मजदुर संघ के नेता राम कृष्ण पाठक मौजूद रहे।

सभा स्थल से पूर्णिमा नीरज सिंह ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट करने की कार्यकर्ताओ से अपील किया। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि 25 मई को वोट डालने से पहले याद कर लीजिएगा जो गैस सिलेंडर तीन सौ रूपए का था आज बारह सौ का हो गया हैं। लेकिन चुनाव होने के कारण दो सौ रुपए घटा दिया गया हैं। बीजेपी वाले नारा लगा रहा है इस बार चार सौ पार। अगर इस बार लोकसभा चुनाव में एक भी गलती हुआ तो इस बार गैस सिलेंडर चार हजार रुपए पार हो जाएगा।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला के साथ सिंधु कुमार की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *