29 अप्रैल को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर

चतरा (CHATRA)चतरा लोकसभा क्षेत्र के हंटर गंज में 3बजे अपराह्न भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में करेंगे जनसभा को संबोधित

भाजपा के स्टार प्रचारक एवम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी 29 अप्रैल को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। यह जानकारी लोकसभा प्रभारी प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने दी।
रांची पहुंचकर श्री यादव हेलीकॉप्टर द्वारा 3 बजे अपराह्न चतरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत हंटर गंज के खूंटी केवाल मैदान में एन डी ए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे।
श्री मोहन यादव शाम 4.30बजे मीडिया सेंटर रांची में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव देर शाम विमान द्वारा रांची से प्रस्थान करेंगे।

NEWS ANP के लिए वी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *