कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा ने कहा,फ्लाईओवर से लेकर एयरपोर्ट तक को लाना हमारी प्राथमिकता..”धनबाद का विकास करना ही अनुपमा की गारंटी है”…

धनबाद (DHANBAD)लोकसभा संसदीय चुनाव भ्रमण कर प्रखंड उपाध्यक्ष 20 सूत्री बोकारो उपाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह के पुत्र नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया तथा लोहांचल कॉलोनी क्लब बोकारो में अहम बैठक में शामिल हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई,

बैठक की उपरांत रांची उलगुलान न्याय महा रैली में शामिल होने शिरकत की लोहांचल क्लब वरीय नेताओं युवा साथी महिलाओं ने महागठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान कर जीत को सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया

इस अवसर पर अनुपमा सिंह ने कहा जनता का आशीर्वाद सेवा करने का मौका मिला तो अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण तथा धनबाद को एक विकसित जिले के रूप में जाना जाएगा

धनबाद एक खूबसूरत जिला है तथा यहां के लोग मेहनती मृदुभाषी है लगनशील है यहां पर अपार अवसर संभावनाएं विकास करने की हैं जो कि मैं भ्रमण के दौरान देख रही हूं और यहां की मूलभूत समस्याओं से अवगत हो रही हूं निश्चित रूप में आश्वासन नहीं बल्कि उसे धरातल पर उतारकर दिखाऊंगी

यह मेरा वादा है चाहे वह ट्रैफिक जाम पानी बिजली स्वास्थ्य आदि की समस्या हो अब धनबाद की जनता के साथ के साथ न्याय होगा।प्राथमिकता पर सर्वप्रथम फ्लाई ओवर निर्माण अति आवश्यक है यहां से एम्स का छिना जाना तथा एयरपोर्ट का ना होना विकास पर सबसे बड़ा अवरोध है निश्चित रूप से यहां की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर करूंगी है यह अनुपमा की गारंटी है।धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका ने उक्त जनकारी दी..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *