यशस्विनी सहाय होंगी रांची से कांग्रेस प्रत्याशी,राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उलगुलान न्याय रैली की मंच से की घोषणा.! ..आधिकारिक घोषणा बाकी


रांची (RANCHI)लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व लोकप्रिय टीवी कलाकार रेखा सहाय की सुपुत्री यशस्विनी सहाय कांग्रेस की प्रत्याशी होगी। इस संबंध में रविवार को राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली की मंच से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा की। श्री खड़गे ने सुश्री सहाय को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी।
रविवार को इससे संबंधित घोषणा किए जाने के बाद रांची सीट पर प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे तमाम अटकलों पर विराम लग गया।

कौन हैं यशस्विनी सहाय?:

यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व लोकप्रिय टीवी कलाकार रेखा सहाय की सुपुत्री हैं।
प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने मुंबई से बैचलर ऑफ लाॅ की डिग्री हासिल की।
तत्पश्चात ट्रांस्नेशनल क्राइम एंड जस्टिस, (यूनाइटेड नेशंस क्राइम एंड जस्टिस रिसर्च इंस्टीट्यूट), टुरिन, इटली से लाॅ में मास्टर डिग्री प्राप्त किया।
वर्तमान में सुश्री सहाय मुंबई फैमिली कोर्ट और मुंबई सेशन कोर्ट में बतौर अधिवक्ता अपनी सेवाएं दे रही हैं।वह राष्ट्रीय स्तर की गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्था कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन से भी जुड़ी हैं।
मरूनालनी देशमुख (वरिष्ठ अधिवक्ता) के साथ जुड़कर लीगल एडवाइजर के रूप में वहां भी सेवाएं दे रही हैं। इसके तहत वह विशेष रूप सेझारखंड में बाल श्रम, यौन शोषण की रोकथाम और पोक्सो एक्ट के सफल कार्यान्वयन के लिए कार्य कर रही हैं। हाल के दिनों में पीड़ित मानवता के सेवार्थ झारखंड में उनके कार्यों को सराहा गया है।

NEWS ANP के लिए रांची से वी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *