वासेपुर आरा मोड़ फल की दुकान में लगी भीषण आग, दुकानदार को लाखों का नुकसान…

धनबाद(DHANBAD) बतादे वासेपुर आरा मोड़ रेलवे लाइन के समीप इमरान कुरैशी के फल दुकान में आग लगी की घटना घटी है बताया जा रहा है के बीते रात किसी सामाजिक तत्वों द्वारा फल की दुकान में आग लगा दी गई है जिससे दुकान में रखें लाखों रुपए के फल एवं दुकान जलकर राख हो गया है

वही आसपास के लोगों में चर्चा का विषय है कि दुकान को असामाजिक तत्व द्वारा आग के हवाले कर दिया गया है वही मीडिया से बात करते हुए दुकानदार इमरान कुरेशी उर्फ चुन्नू ने बताया के रमजान का महीना शुरू होने वाला है जिसे देखते हुए कल ही लाखों रुपए के फल दुकान में लाकर रखा गया था
ये आग लगी की घटना ने मुझ गरीब पर कहर बरसा दिया है जिसे लेकर मैं बहुत परेशान हूं

वही जन अधिकार पार्टी के नेता मुर्तुजा आलम ने बताया के यह आग लगी नहीं है लगाया गया है
वही मुर्तुजा आलम ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि वासेपुर आरा मोड क्षेत्र के आसपास पेट्रोलिंग गश्ती नहीं आती है अगर पेट्रोलिंग गश्ती की वाहन पेट्रोलिंग करेगी तो शायद ऐसी घटना नहीं होगी।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *