DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों के अहम विदेश दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा में संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली शामिल हैं।
पीएम मोदी के इस दौरे को रणनीतिक और आर्थिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यात्रा के एजेंडे में ऊर्जा सुरक्षा, ट्रेड, टेक्नोलॉजी और वैश्विक साझेदारी जैसे बड़े मुद्दों पर खास फोकस रहेगा।
विदेश मंत्रालय के सचिव पश्चिम, सिबी जॉर्ज ने नई दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री 15 मई को UAE से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। वहां पीएम मोदी UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
बताया जा रहा है कि UAE दौरे के दौरान ऊर्जा सुरक्षा सबसे अहम मुद्दों में शामिल होगी। खास तौर पर LPG सहयोग और स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से जुड़े दो बड़े समझौता ज्ञापनों यानी MoUs पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी की यह यात्रा भारत के वैश्विक संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में बड़े अवसर खोल सकती है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
