379 रुपये के खाने पर 1306 रुपये का बिल, Zomato यूजर ने पूछा- ऑर्डर फ्लाइट से आएगा क्या?

379 रुपये के खाने पर 1306 रुपये का बिल, Zomato यूजर ने पूछा- ऑर्डर फ्लाइट से आएगा क्या?

आजकल ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना काफी आम हो गया है। लेकिन कई बार खाने की कीमत से ज्यादा उसके चार्ज देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां 379 रुपये के खाने के ऑर्डर का बिल बढ़कर 1306.40 रुपये हो गया।

क्या है पूरा मामला?

एक यूजर ने Zomato से खाना ऑर्डर किया। ऑर्डर में खाने की कीमत सिर्फ 379 रुपये थी। लेकिन बिल में 744 रुपये का डिलीवरी चार्ज जोड़ दिया गया।

इसके अलावा यूजर से 19 रुपये पैकेजिंग चार्ज, 14.90 रुपये प्लेटफॉर्म चार्ज और 149.50 रुपये GST भी लिया गया।

इन सभी चार्ज को जोड़ने के बाद 379 रुपये का खाना कुल 1306.40 रुपये का हो गया।

बाद में यूजर ने रेस्त्रां का कूपन इस्तेमाल किया, जिसके बाद बिल घटकर करीब 1166 रुपये रह गया।

यूजर ने सोशल मीडिया पर जताई हैरानी

इतना ज्यादा डिलीवरी चार्ज देखकर यूजर ने अपने ऑर्डर का बिल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। साथ ही मजाकिया अंदाज में लिखा कि “ऑर्डर फ्लाइट से डिलीवर होगा क्या?”

पोस्ट सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कई यूजर्स ने भी इतने ज्यादा डिलीवरी चार्ज पर सवाल उठाए।

क्यों महंगा हो जाता है ऑनलाइन खाना मंगाना?
असल में आप जब रेस्त्रां में जाकर खाते हैं तो सिर्फ खाने का चार्ज और जीएसटी का पैसा देते हैं लेकिन जब खाना ऑनलाइन ऑर्डर होता है तब खाने की डिश का चार्ज और जीएसटी के अलावा प्लेटफॉर्म फीस, डिलीवरी चार्ज वगैरह बिल के साथ जुड़ जाता है. कई बार को बारिश या खराब मौसम में रेन चार्ज भी लगा दिया जाता है. ऐसे में खाने की ऑनलाइन डिलीवरी हमेशा महंगी पड़ती है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *