27 मई से 29 मई तक कार्यरत रहेगा कंट्रोल रूम…

27 मई से 29 मई तक कार्यरत रहेगा कंट्रोल रूम…

0326 – 2311807, 112 है कंट्रोल रूम का फोन नंबर..सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति..सोशल मीडिया पर रहेगी मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर

धनबाद(DHANBAD): ईद-उल-जोहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी किया है।

जिसमें जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी जोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी थाना क्षेत्र में पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौजूद रहेगी।

ईद-उल-जोहा के अवसर पर 27 मई सुबह 6 बजे से 29 मई की सुबह 6 बजे तक जिलास्तरीय कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे इसके संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जबकि डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार पुलिस पदाधिकारियों के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 – 2311807, 112 है।

सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

ईद-उल-जोहा के अवसर पर धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारी तथा चलंत दस्ता रहेगा।

लगातार भ्रमणशील रहेगा पुलिस का चलंत दस्ता

पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। वहीं अनुमंडल दंडाधिकारी, सभी डीएसपी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर डीएसपी, साइबर थाना प्रभारी व्हाट्सएप ग्रुप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। साथ-साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूरे अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

ईद-उल-जोहा के अवसर पर सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक, लोक शांति या विधि व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पर पुलिस के सोशल मीडिया मोनिटरिंग सेल की विशेष निगरानी रहेगी। ऐसा करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत एवं नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी।

विधि व्यवस्था एवं प्रशासनिक नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सभी राजपत्रित पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। पुलिस कर्मियों का अवकाश भी तात्कालिक प्रभाव से 29 मई तक स्थगित किया गया है।

संयुक्त आदेश में पेयजल आपूर्ति, साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *