सिंदरी(SINDRI): सनातन समिति सिंदरी के तत्वावधान में 26 अप्रैल 2026 को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संध्या 4:00 बजे सेंट्रल दुर्गा पूजा मैदान, गायत्री मंदिर के सामने आयोजित होगा।समिति के संयोजक विकास गिरी तथा सह-संयोजक सुनील कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ निरंतर हिंदू समाज को संगठित, सशक्त और समर्थ बनाने के कार्य में जुटा हुआ है, और इसी शताब्दी वर्ष के अवसर पर समस्त हिंदू समाज की ओर से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में जागरण लाना और नई चेतना का संचार करना है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की अपेक्षा की जा रही है।संयोजक विकास गिरी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

