
दुर्गापुर(DURGAPUR)में सड़क हादसे के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर शहर के काँकसा थाना इलाक़े के लोहा गुड़ी इलाक़े में आज देर शाम हुए एक सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अप्पू घोष नामक छात्र जब शाम ट्यूशन से अपने घर जा रहा था उसी समय आरसी तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद ग़ुस्साए स्थानीय लोगो ने हंगामा करते हुए आरोपी ट्रक में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद दमकल विभाग अधिकारियो ने आग पर क़ाबू पाया।
NEWS ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट…