होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान ने कहा- अमेरिका का रवैया बदले बिना नहीं खुलेगा रास्ता

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान ने कहा- अमेरिका का रवैया बदले बिना नहीं खुलेगा रास्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का नया इलाका बताया गया है। इससे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है।

ट्रंप ने इससे पहले 18 अगस्त को भी यही तस्वीर शेयर की थी। वहीं, 14 अगस्त को लॉन्ग आइलैंड की एक पुलिस अकादमी में भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का इलाका घोषित करेंगे।

दूसरी ओर, ईरान ने साफ कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य तब तक नहीं खोला जाएगा, जब तक अमेरिका अपना रवैया नहीं बदलता और किए गए वादे पूरे नहीं करता।

अमेरिका को अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि फिलहाल जलडमरूमध्य बंद है और इसे दोबारा खोलने का फैसला अमेरिका के कदमों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ बातचीत से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि अमेरिका को अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा।

होर्मुज से बढ़ा जहाजों का ट्रैफिक

ईरान के बंद रखने के ऐलान के बावजूद हाल के दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की संख्या बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते करीब 200 जहाज इस रास्ते से गुजरे। इससे पहले वाले हफ्ते यह संख्या करीब 150 थी, जबकि दो हफ्ते पहले करीब 40 जहाज ही यहां से गुजरे थे।

समुद्री मामलों की जानकारी देने वाली कंपनी Kpler के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में इस जलडमरूमध्य से गुजरने वाले 80 फीसदी से ज्यादा लिक्विड कार्गो ने ओमान के रास्ते का इस्तेमाल किया या फिर अपनी पहचान छिपाकर यानी ‘डार्क’ तरीके से रास्ता पार किया।

रेजाई ने यह भी दावा किया कि ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले एक वैकल्पिक रास्ते को लेकर ओमान के साथ समझौता किया है। हालांकि, इस संबंध में दोनों देशों की ओर से अभी तक कोई संयुक्त आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *