स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध…

स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध…

धनबाद(DHANBAD): गोविंदपुर प्रखंड स्थित बड़ा पीछरी गांव में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को ग्राम मुखिया यशोदा देवी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी, गिरीडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में निर्माण स्थल को लेकर उठ रहे विवाद पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुखिया यशोदा देवी ने बताया कि जिला परिषद द्वारा स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए पहले ही एक स्थल का चयन किया जा चुका है। इसके बावजूद संवेदक द्वारा मनमानी करते हुए चयनित स्थान की बजाय दूसरी जगह पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण उसी स्थान पर होना चाहिए, जिसे पहले तय किया गया था। लोगों ने मांग की कि वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए और पुनः चयनित स्थल पर ही काम शुरू किया जाए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *