सुप्रीम कोर्ट में भावुक नज़ारा: सुनवाई की गुहार लगाते हुए महिला ने CJI के सामने उतारा मंगलसूत्र

सुप्रीम कोर्ट में भावुक नज़ारा: सुनवाई की गुहार लगाते हुए महिला ने CJI के सामने उतारा मंगलसूत्र

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (13 जुलाई 2026) को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को भावुक कर दिया। मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने एक महिला अपने केस की पैरवी खुद करने पहुंची थी।

सुनवाई की मांग करते हुए महिला ने अदालत से बार-बार गुहार लगाई। इस दौरान उसने अपने गले से मंगलसूत्र निकालकर CJI से अपने मामले की सुनवाई करने की अपील की। कोर्ट में मौजूद लोग इस घटना को देखकर हैरान रह गए।

बार एंड बेंचे के मुताबिक, याचिकाकर्ता महिला ने सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच से गुहार लगाते हुए कहा, ‘माईलॉर्ड, मैं हैदराबाद से आई हूं. एक शब्द हमारा भी सुन लीजिए, माईलॉर्ड. 15 साल से…’ इस बीच सीजेआई ने टोकते हए कहा, ‘मैडम, आपका मामला अगले सोमवार को सुना जाएगा.’ लेकिन महिला ने फिर से गुहार लगाते हुए कहा, ‘नहीं, प्लीज सर. मैं बस एक शब्द कहूंगी. 15 साल से हम जिंदगी नहीं जी रहे हैं. हमारी जिंदगी बर्बाद हो गई है. हमारा पूरा परिवार बर्बाद हो गया है. हम सब मिलकर यह अनुरोध कर रहे हैं, माईलॉर्ड.’

इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ‘अगले सोमवार को आपका केस सुना जाएगा. यह मामला एक विशेष बेंच को सुनना है. आप ऐसा कीजिए, आप मत आइएगा. आप ऑनलाइन पेश हो जाइए. आपको खुद आने की जरूरत नहीं है.’

तभी महिला ने कहा, ‘नहीं सर, हम आएंगे सर. हमारे दिल की जो बात है न सर, आपके दिल को टच होना चाहिए. क्योंकि हम कितनी तकलीफ में है. पूरा परिवार बर्बाद हो गया है, सर. हम बच्चों को खाना तक नहीं दे पा रहे हैं. शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं, सर.’ 

जस्टिस सूर्यकांत ने इस पर फिर से अपनी बात को दोहराते हुए कहा, ‘केस की सुनवाई के बाद ही फैसला किया जाएगा. सुनवाई के लिए अगले सोमवार की तारीख निर्धारित है, लेकिन मेरा एक सुझाव है आपको कि आप यात्रा करने में पैसे बर्बाद न करें.’ इतना सुनते ही महिला ने फिर से कहा, ‘नहीं, सर, हम आएंगे सर. हमारी जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं है सर.’ हालांकि, सीजेआई ने फिर से कहा कि आप ऑनलाइन सुनवाई में शामिल हो सकती हैं और जब तक आप चाहें, आपकी सुनवाई होगी.

इसके बाद महिला याचिकाकर्ता ने अपने गले से मंगलसूत्र निकालकर सीजेआई से कहा, ‘एक औरत के लिए उसके मंगलसूत्र से बढ़कर कुछ नहीं होता, सर. हमारे गले में अब क्या बचा है, सर.’ तभी महिला की लगातार गुहार पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, ‘अगले हफ्ते एक स्पेशल बेंच होगी. सिर्फ यही मामला बोर्ड के ऊपर उस स्पेशल बेंच के सामने लिस्ट होगा. केस वहीं सुना जाएगा और आपकी पूरी बात भी सुनी जाएगी.’ 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *