सिंदरी(SINDRI): सिंदरी के प्राचीन शिव मंदिर में काशी विश्वनाथ के महास्वरुप के समान नर्मदेश्वर शिवलिंग की पुनः प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस भव्य आयोजन में लगभग 301 महिलाओं ने शिव मंदिर के तालाब से जल भरकर सिंदरी का भ्रमण किया और वापस शिव मंदिर में कलश की स्थापना की गई।
कलशयात्रा से पूर्व बाबानगरी देवघर से पधारे सात पंडितों ने कलश यात्रा के लिए मुख्य यजमान गौतम सिंह और गायत्री सिंह, सोनू गिरी और उनके परिवार सहित महिलाओं को संकल्प कराया। देवघर से पधारे शिव पंडितों की अगुवाई में महिलाएं सिर पर कलश रखकर गाजे बाजे के साथ यात्रा कीं। महिलाओं ने इसे विशेष अनुभूति बताया।
कलशयात्रा के बाद शिव मंदिर कमेटी सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि महाभिषेक के साथ 3 मई को सिंदरी में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना होगी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विभाग मंत्री सोनू गिरी ने सिंदरी की आम जनता से अपील की है कि सभी सनातनी शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा में पाँच दिवसीय कार्यक्रम में जरूर उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ शिवलिंग की तर्ज पर सिंदरी में भी मधु रंग का शिवलिंग स्थापित किया जा रहा है।
कलशयात्रा में देवघर बाबानगरी से आए पंडितों में विक्की मिश्र, सुबोध झा, ऊंकारनाथ झा, गौतम मिश्र, आशीष चौधरी, राजेश चौधरी, कृष्ण मोहन झा, पंडित अमर कुमार, दिनेश सिंह, सोनू गिरी, कुँवर सिंह समिति सचिव कांति सिंह, पवन ओझा, रासबिहारी सिंह, विदेशी सिंह, रणधीर सिंह, विजय सिंह, दीपक कुमार दीपू, संजय सिंह, रोहित सिंह, रंजीत सिंटू सिंह, अंकित सिंह, कुंदन सिंह, उमाशंकर सिंह, विरेन्द्र सिंह, गायत्री सिंह, उषा सिंह सहित सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

