बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्र कृष्ण भूषण प्रसाद की दिनदहाड़े हत्या, संस्थान में शोक की लहर…

बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्र कृष्ण भूषण प्रसाद की दिनदहाड़े हत्या, संस्थान में शोक की लहर…

सिंदरी(SINDRI):बीआईटी सिंदरी के एक और होनहार पूर्व छात्र की असमय मृत्यु से संस्थान परिवार स्तब्ध है। भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद में कार्यरत कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस खबर से बी आई टी सिंदरी के शिक्षकों और छात्रों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।

2007-11 बैच के छात्र थे कृष्ण भूषण
स्व. कृष्ण भूषण प्रसाद बीआईटी सिंदरी के 2007-2011 बैच के छात्र थे। उन्होंने संस्थान के धातुकर्म विभाग से अपनी बी.टेक की डिग्री पूरी की थी। अपने छात्र जीवन में वे एक मेधावी और मिलनसार छात्र के रूप में जाने जाते थे। उनकी इस नृशंस हत्या की खबर ने उनके सहपाठियों और शिक्षकों को झकझोर कर रख दिया है।

पूर्व छात्रों और संस्थान परिवार ने जताया शोक
घटना पर दुःख जताते हुए पूर्व छात्र नीलेश सिन्हा ने कहा कि यह अत्यंत चौंकाने वाली और दुखद खबर है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारे स्थानीय चैप्टर को पीड़ित परिवार की मदद के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। सतीश श्रीवास्तव, ओपी झा, ओम प्रकाश और विजय प्रधान जैसे पूर्व छात्रों ने भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय ने इसे अपूरणीय क्षति बताया। शोक व्यक्त करने वालोंश्र में डॉ. घनश्याम, प्रो आर के वर्मा, प्रो डी के तांती,प्रो प्रकाश कुमार, डॉ जे.एन. महतो, प्रो राकेश, डॉ ए के रजक, डॉ बी एन राय, डॉ बी डी यादव, डॉ एस हेम्ब्राम, डॉ इज़हार हुसैन, डॉ धनेश्वर् महतो, डॉ आर मुर्मु, डॉ ए पी सिंहा, डॉ अरविंद कुमार, डॉ अमर कुमार, प्रो एन पी चौधरी,डॉ एम के मिश्र,डॉ राजन कुमार सहित संस्थान के सभी शिक्षक और कर्मचारी शामिल हैं। सभी ने एक स्वर में बिहार सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *