सिंदरी में एक विक्षिप्त, पागल ने शहरपुरा शिव मंदिर के शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया…

सिंदरी में एक विक्षिप्त, पागल ने शहरपुरा शिव मंदिर के शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया…

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी के आई एम टाईप इलाके का रहने वाला युवक जो काफी समय से विक्षिप्त अवस्था में था बताया जाता है कि उसका इलाज भी रांची में हुआ था। उक्त विक्षिप्त पागल ने शहरपुरा शिव मंदिर में सोमवार को संध्या आरती होने के बाद मंदिर के शिवलिंग को खंडित कर दिया लोगों ने उक्त पागल युवक को पकड़ कर सिंदरी थाना के पुलिस प्रशासन को सौंप दिया। मंदिर कमेटी, प्रशासन एवं सिंदरी वासी सनातन धर्म के लोगों ने पुनः शिवलिंग को स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा पूजा पाठ हवन जाप का विचार विमर्श कर तैयारी में जुटे हुए हैं। तत्परता दिखाये सिंदरी थाना प्रभारी और पुलिस प्रशासन।
घटना की सूचना मिलते सिंदरी थाना प्रभारी सदलबल शहरपुरा शिव मंदिर में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और विक्षिप्त, पागल को तहकिकात के लिए थाना ले गए।
विदित हो कि शहरपुरा शिव मंदिर में पहले भी शिवलिंग खंडित हो गया था जिसे नया स्थापित कर प्रणाम प्रतिष्ठा पूजा पाठ हवन जाप किया गया था।
इस बार भी सिंदरी के शिव मंदिर कमेटी के लोग स्थानीय प्रशासन, हिन्दु सनातनी लोगों ने पुनः विचार विमर्श कर शिवलिंग स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना की तैयारी में लग गए हैं।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *