सरकारडीह छठ घाट तालाब जीर्णोद्धार कार्य का विधायक राज सिन्हा ने किया शिलान्यास..

सरकारडीह छठ घाट तालाब जीर्णोद्धार कार्य का विधायक राज सिन्हा ने किया शिलान्यास..

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज अरलगाड़िया पंचायत अंतर्गत सरकारडीह छठ घाट के समीप डीएमएफटी योजना के तहत तालाब जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर परियोजना का शुभारंभ किया।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्रोतों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। तालाबों के जीर्णोद्धार से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय लोगों को भी इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं डीएमएफटी योजना के माध्यम से क्षेत्र के आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकारडीह छठ घाट के समीप स्थित इस तालाब के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। आने वाले समय में यह तालाब स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी एवं आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित होगा।

इस अवसर पर धनबाद प्रखंड अध्यक्ष गौतम चौधरी, सदानंद वर्णवाल, शिवनन्दन पासवान, केदार वर्णवाल, दीनानाथ पासवान, बालमुकुंद राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने तालाब जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ होने पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक राज सिन्हा का आभार प्रकट किया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *