सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा की पहल लाई रंग,

सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा की पहल लाई रंग,

कुम्भकरनी नींद खूली बीसीसीएल प्रबंधन की मरम्मती कार्य हुई शुरु…

झरिया(JHARIA) : सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा की पहल लाई रंग, कुम्भकरनी नींद से जगे बीसीसीएल प्रबंधन, तत्काल शुरु हुई कटिंग कच्चे गड्ढेनुमा सड़क की मरम्मती कार्य, गौरतलब हो की झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग के मोहरीबांध स्थित धंसी सड़क की निर्माण की मांग सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा के नेता करते या रहे थे,जिसको लेकर 9 अक्टूबर को बंद का आवाहन किया था। बंद के आवाहन को देखते हुए बीसीसीएल प्रबंधन हरकत में आई और मोहरीबांध के वैकल्पिक मार्ग की ग्रेडर मशीन से मरम्मती करवाई। सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा के संयोजक प्रभास प्र सिंह ने बताया कि आज बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा वैकल्पिक सड़क की मरमती करवाई जा रही है, हम लोगों को लोदना जीएम कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया गया है।वार्ता में हम लोग के द्वारा सड़क निर्माण की मांग को रखा जाएगा, लाइट की व्यवस्था करने, पानी छिड़काव की मांग भी रखी जाएगी। अगर प्रबंधन हमारी बातों को नहीं मानती है तो पूजा के बाद पूर्ण रूप से बीसीसीएल का चक्का जाम किया जाएगा। मौके पर तुलसी रवानी, प्रभास प्र सिंह, राजेंद्र पासवान, श्री राम गोराई, हीरालाल गोराई, कन्हैया सिंह, जयराम रवानी, रघुनंदन सिंह, पशुपतिनाथ देव, धर्मेंद्र राय, संजय कोयरी, त्रिलोचन महतो, दिलीप कु नाग, किशोर सिंह ,बनवारी विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *