सड़क जाम मुक्त शहर बनाने सड़क पर उतरे मेयर संजीव सिंह…

सड़क जाम मुक्त शहर बनाने सड़क पर उतरे मेयर संजीव सिंह…

निगम व ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों संग बनाई रणनीति..

धनबाद (DHANBAD ): धनबाद के सरायढेला क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए मेयर संजीव सिंह ने निरीक्षण किया। तेज धूप के बीच उन्होंने गुरुकृपा शोरूम से लेकर प्रगति नर्सिंग होम तक पैदल दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी भी साथ थे । जिनसे विचार-विमर्श के बाद जाम से मुक्ति के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह तय किया गया कि स्टील गेट से कोयला नगर की ओर जाने वाले मोड़ को बंद कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त यातायात को सुगम बनाने के लिए गुरुकृपा शोरूम और प्रगति नर्सिंग होम के पास यू-टर्न का निर्माण किया जाएगा। शहर में रणधीर वर्मा चौक से बिग बाजार तक सड़क के बीच में डिवाइडर बनाने का भी निर्णय लिया गया है।

मेयर ने स्पष्ट किया कि धनबाद को जाम मुक्त बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है और आने वाले समय में शहर की यातायात व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, कार्यपालक अभियंता और ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *