शिवपूजन सिंह वरिष्ठ पत्रकार
बेरमो (BERMO ):फिल्ड क़्वारी -सुभाष नगर व्यावसायी संघ के चुनाव में एकबार फिर अनिल रवानी ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज कर अपना परचम लाहराया. उन्होंने एकतरफा मुकाबले में गुड्डू तिवारी क़ो करारी शिकस्त दी और 51 वोटों से चुनाव जीत गए. अनिल रवानी क़ो 101 और गुड्डू तिवारी क़ो 50 मत मिले. चुनाव से पहले जो बयार बह रही थी और जैसे आकलन कांटे भरे मुकाबले के लग रहें थे. लेकिन ऐसा कुछ नहीं दिखा. अनिल रवानी आसानी से जीत दर्ज कर अपनी अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार रखी . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह ने गुलदस्ता और मिठाई खिलाकर अनिल रवानी क़ो जीत की बधाई दी और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया . अनिल ने इस जीत क़ा श्रेय दुकानदार भाइयों क़ो दिया. जिनके भरोसे ने उन्हें जीत दिलाई. आगे उन्होंने बताया कि हर संभव मार्केट के विकास में अपना सहयोग देगे और हर संकट में अपने साथियों के साथ खड़ा रहने की बात कही. इसके साथ ही अगले पांच साल में सारे अधूरे कामों क़ो पूरा करने का भी उन्होंने वादा किया.
इधर, उपाध्यक्ष में चंदन पासवान ने अपना झंडा गाड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज किया. चंदन ने 49 वोटों से बिगन शर्मा क़ो हराया. चंदन पासवान क़ो 100 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी बिगन शर्मा क़ो 51 वोट मिला.
इस चुनाव में सुबोध कुमार सोनी उर्फ़ पप्पू क़ो निर्विरोध सचिव चुना गया.
इस चुनाव क़ो शांतिपूर्ण और सौहार्द रूप से कराने में प्रदीप रवानी, नंदा तिवारी, मनोज सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. जिन्होंने चुनाव ऑब्जर्वर की भूमिका भी निभाई.

