सऊदी अरब पर हूतियों का ड्रोन और मिसाइल हमला, सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना; 2 लोग घायल

सऊदी अरब पर हूतियों का ड्रोन और मिसाइल हमला, सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना; 2 लोग घायल

मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग से हालात गंभीर हैं, तो दूसरी ओर यमन के हूती विद्रोही सऊदी अरब को निशाना बना रहे हैं। हूतियों ने सऊदी अरब के शरूराह इलाके में ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है। उनका कहना है कि इस हमले में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया।

सैन्य ठिकाने पर बड़ा हमला करने का दावा

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हूती सैन्य प्रवक्ता याहिया सारी ने टेलीग्राम पर बयान जारी कर हमले की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि हूतियों ने सऊदी सैन्य अड्डे के हथियारों के डिपो और कमांड-एंड-कंट्रोल रूम को निशाना बनाया।

हूतियों के मुताबिक, हमले में बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

हूतियों ने दी सऊदी को चेतावनी

हूती प्रवक्ता याहिया सारी ने दावा किया कि हमला पूरी तैयारी के साथ सटीक निशाने पर किया गया। उन्होंने इसे यमन के खिलाफ सऊदी अरब की कार्रवाई का जवाब बताया।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सऊदी अरब की ओर से हमले जारी रहे, तो आने वाले दिनों में सऊदी अरब के अंदरूनी इलाकों में और बड़े हमले किए जा सकते हैं।

जीजान में प्रोजेक्टाइल गिरने से 2 लोग घायल

सऊदी अरब की सिविल डिफेंस ने भी हूती हमले से नुकसान की जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, यमन की तरफ से दागा गया एक प्रोजेक्टाइल जीजान में गिरा, जिससे दो लोग घायल हो गए।

हमले में एक स्थानीय मस्जिद, कई रिहायशी इमारतों और कई वाहनों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

मोखा एयरपोर्ट पर सऊदी ने किया हमला

इससे पहले यमन के हूतियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में स्थित मयून द्वीप पर कब्जे का दावा किया था। इसके बाद सऊदी अरब ने मोखा एयरपोर्ट पर हमले किए।

हूतियों का कहना था कि लाल सागर में तेल और गैस टैंकरों की आवाजाही वाले इस रणनीतिक इलाके पर नियंत्रण बनाकर वे ईरान के साथ मिलकर अमेरिका पर वैश्विक ऊर्जा कीमतों को लेकर दबाव बनाना चाहते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *