
झरिया(JHARIA):अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो दर पे सुदामा गरीब आ गया..मौका था शिव मंदिर में भागवत कथा का, धन्य हैं वो माता-पिता जिसने अजय कुमार साव एवं बिजय कुमार साव जैसे पुत्र को जन्म दिया, जिनके मरणोपरांत भी पिता की सपना को पूर्ण करने के लिए श्री श्री 108 श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन कर माता पिता के अधूरे सपना को पूर्ण किया, कथा की शुरुआत सर्व प्रथम गाजे – बाजे के साथ जलभरनी कर विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरु हुई जो 18 अप्रेल से भजन कीर्तन के साथ 25 अप्रेल शनिवार दोपहर तक चलेगी और अंत में हवन के साथ संपन्न होगी, यह कथा आठ दिनों तक राज माता शिव मंदिर(घटक मंदिर) झरिया में हो रही है, जिसे अपने मद से अजय, बिजय दोनों भाइयों ने कराया, कथा आठ दिनों तक चली, जहां बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा, युवती पहुंच कथा का श्रवन किया,वहीं कथावचक के रूप मंच पे विराजमान कुलगुरु शास्त्री बद्रीनाथ पांडेय ने अपने मुखरबिंद से भक्त और भगवनत के वर्णन करते हुए श्रोताओं को श्रवण कराया, इस दौरान कथावचक शास्त्री जी ने कहा कि अगर किसी भी मनुष्य के सामने कठिन से कठिन समस्या सामने खड़ी हो तो किसी के सामने अपनी दुःखो को प्रगट ना करें, अगर अपनी समस्या प्रगट करनी है तो करो उस दीनदयाल से जिसके बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता है, जिसने गरीबी का मारा सुदामा को ताड़ा , माता रुक मनी के सपनों को पूरा किया, भगवान श्री कृष्ण कहते है तुम करता है वही है जो तुम चाहता है पर होता वही है जो मै चाहता हूं, इसलिए भगवान के प्रति अपने आप को समर्पित कर भगवान के उपर छोड़ दो फिर देखो हर समस्याओं को भगवान कैसे दूर करते है,

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

