पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर सिर्फ रक्षा मामलों तक ही सीमित नहीं हैं। पाकिस्तान के आर्मी चीफ को अब पाकिस्तान की बेकाबू होती जनसंख्या रोकने की जिम्मेदारी दी गई है.
पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक, इस सप्ताह की शुरुआत में सीनेट की बैठक में पाकिस्तानी हेल्थ मिनिस्टर सैयद मुस्तफ कमाल ने ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि 259 मिलियन (25.9 करोड़) से अधिक की आबादी के साथ पाकिस्तान वर्तमान में पांचवा सबसे अधिक आबादी वाला देश है. उम्मीद है कि 2030 तक यह इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर उससे बड़ा देश बना जाएगा. आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए यह आपदा से कम नहीं है.
पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने एक समिति का गठन किया है. इसमें मुनीर शामिल हैं. यह मुद्दा पाकिस्तान में राष्ट्रीय प्राथमिकता का बन गया है. हर स्तर पर नीतिगत फैसले लिए जा रहे हैं.
उधर, पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके में अशांति लगातार बढ़ रही है. अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों और टीटीपी उग्रवादियों की तरफ से 42 पाकिस्तान सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी गई थी. अब सेना प्रमुख को जनसंख्या रोकने की जिम्मेदारी का पाकिस्तान के नागरिकों ने उनका मजाक बनाया है. कई तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
बता दें कि पाकिस्तान में लगातार बढ़ती जनसंख्या की वजह गर्भनिरोधक साधनों का आसानी से उपलब्ध न होना है. पाकिस्तान में हर साल 67 लाख बच्चे पैदा होते हैं.

