विशेष आधार शिविर में 44 दिव्यांग जनों का हुआ एनरोलमेंट…

विशेष आधार शिविर में 44 दिव्यांग जनों का हुआ एनरोलमेंट…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सोमवार को धनबाद प्रखंड के सियालगुदड़ी पंचायत भवन में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। इसने 44 दिव्यांग जनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ।

जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी अमित कुमार सिंह ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले के वैसे दिव्यांग व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए विशेष तौर पर प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में कैंप लगाया जा रहा है। आधार कार्ड बन जाने से उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

बताया कि तोपचांची प्रखंड में 15 अप्रैल, टुंडी में 16 अप्रैल, पूर्वी टुंडी में 17 अप्रैल, गोविंदपुर में 18 अप्रैल, कलियासोल में 20 अप्रैल, एगारकुंड में 21 अप्रैल तथा बाघमारा प्रखंड में 22 अप्रैल 2026 को दिव्यांग जनों के लिए विशेष आधार शिविर का आयोजन प्रखंड के आधार केंद्रों पर किया जाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *