वरिष्ठ बीजेपी नेता बलबीर पुंज का निधन, राजनीतिक जगत में शोक…

वरिष्ठ बीजेपी नेता बलबीर पुंज का निधन, राजनीतिक जगत में शोक…


भारतीय राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। बलबीर पुंज का शनिवार को 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे।

बलबीर पुंज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे और पार्टी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। युवावस्था में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे, जिसने उनके राजनीतिक जीवन को दिशा दी।

वे एक प्रखर वक्ता होने के साथ-साथ एक जाने-माने पत्रकार और स्तंभकार भी थे। राज्यसभा के सदस्य के रूप में उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी और देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।
उनके निधन से राजनीतिक और बौद्धिक जगत में शोक की लहर है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *