राम मंदिर के दानपात्रों की गिनती फिर दो शिफ्टों में शुरू, ट्रस्ट ने बनाया नया गणना प्रभारी

राम मंदिर के दानपात्रों की गिनती फिर दो शिफ्टों में शुरू, ट्रस्ट ने बनाया नया गणना प्रभारी

अयोध्या: राम मंदिर से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के दानपात्रों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई राशि की गिनती फिर से दो शिफ्टों में शुरू कर दी है। एक सप्ताह तक परीक्षण करने के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की टीम अब दो शिफ्टों में गिनती कर रही है।

पहले गिनती का काम संभाल रहे सुभाष श्रीवास्तव के जेल जाने के बाद ट्रस्ट ने शोभनाथ मिश्र को नया गणना प्रभारी बनाया है। हर शिफ्ट में 10 से 12 लोगों की टीम पैसे गिन रही है। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक चल रही है।

गिनती की निगरानी के लिए ट्रस्ट ने एक और पूर्व सैनिक को शामिल किया है। अब इस काम की देखरेख चार लोग कर रहे हैं। वहीं, ट्रस्ट ने कैप्टन के.के. तिवारी को वरिष्ठ प्रभारी बनाया है। उनके साथ एस.पी. दुबे, शेषमणि तिवारी और शोभनाथ मिश्र भी ट्रस्ट की ओर से इस व्यवस्था की निगरानी करेंगे।।

बता दें कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर आज अहम दिन भी है। इस मामले में SIT ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है, जिस पर आज चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी। बता दें कि स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल की गई है। यहां ये बात भी अहम है कि चढ़ावा चोरी से जुड़ी 4 अलग-अलग याचिकाएं भी SC में दाखिल की गई थीं, ऐसे में इनकी सुनवाई भी आज ही होगी।

गौरतलब है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद यूपी सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे और कई लोग गिरफ्तार भी किए गए थे। SIT में लखनऊ मंडल के कमिश्नवर विजय विश्वास पंत, आईजी किरण एस.और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन हैं। 

बता दें कि ट्रस्ट की बैठक में पहले ही चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को स्वीकार किया जा चुका है। चंपत के पास महासचिव का पद था और अनिल मिश्रा ट्रस्टी हुआ करते थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *