रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को दर्शकों से मिला-जुला प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच टीवी की मशहूर ‘सीता’ रहीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दीपिका चिखलिया ने फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी के बारे में बात करते हुए कहा कि दर्शकों के मन में अभी भी पुराने कलाकारों की छवि बसी हुई है।
दर्शक नए कलाकारों को भी स्वीकार कर लेंगे
उन्होंने कहा, “लोगों ने अरुण गोविल, मुझे और सुनील लहरी को बहुत प्यार दिया है। इसलिए शुरुआत में लोगों के मन में तुलना होना स्वाभाविक है। लेकिन मुझे लगता है कि जब फिल्म रिलीज होगी, तब दर्शक नए कलाकारों को भी स्वीकार कर लेंगे।”
दीपिका का मानना है कि समय के साथ दर्शक नए कलाकारों को उनके किरदार में अपनाते हैं और फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों की राय भी बदल सकती है।
फिल्म के ट्रेलर को लेकर अपने रिव्यू शेयर किए
वहीं रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर अपने रिव्यू शेयर किए. उन्होंने वीएफएक्स की तारीफ की. साथ ही साई पल्लवी और यश की कास्टिंग की तारीफ की. वहीं रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर वो क्रिटिकल रहे.
रामानंद सागर के पोते ने क्या कहा ?
उन्होंने कहा, ‘मैंने ट्रेलर देखा और सच कहूं तो ट्रेलर प्रोमो से बहुत बेहतर है. क्योंकि उन्होंने जो टीजर शेयर किया था वो बहुत छोटा था. ट्रेलर में हम बहुत कुछ देख सकते हैं. कैरेक्टर्स और वीएफएक्स देख सकते हैं. साथ ही उन्होंने रावण को भी दिखाया, जो यश रोल प्ले कर रहे हैं.’
आगे उन्होंने कहा, ‘ओवरऑल मुझे रावण के रोल में यश और सीता के रोल में साई की कास्टिंग अच्छी लगी. क्योंकि वो साउथ से हैं. ये कैरेक्टर साउथ से हैं. वो माइथोलॉजी को अच्छे से समझते हैं. ये ऐसी कहानियां हैं जो उनके दादा-दादी ने बचपन से सुनाई हैं. इसीलिए वो इन कैरेक्टर्स के हाव-भाव समझते हैं. मुझे लगता है कि इसीलिए यश और साई इस रोल में अच्छे से उतर पाए हैं. पर मुझे बाकी एक्टर्स का काम पसंद नहीं आया.’
रणबीर को भगवान राम के रोल में देखकर उन्होंने कहा, ‘आम तौर पर हम राम के रोल के लिए नए चेहरे को चूज करते हैं. क्योंकि रणबीर बहुत बैगेज के साथ आते हैं, खासतौर पर एनिमल. मुझे नहीं पता कि राम के रोल में लोग उन्हें स्वीकार करेंगे या नहीं. लेकिन वीएफ्स बहुत शानदार है. नितेश तिवारी ने इसे खूबसूरती से बनाया है.’
बता दें कि ‘रामायण’ को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है. शो में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी मां सीता का रोल प्ले कर रही हैं.
फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी
रवि दुबे लक्ष्मण का रोल प्ले कर रहे हैं. यश रावण का तो सनी देओल हनुमान का रोल प्ले करेंगे. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा.
