धनबाद(DHANBAD): राजीव सिंह सुसाइड मामले में सोशल मिडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे राजीव सिंह ने आत्महत्या की वजह बताई है. वीडियो फुटेज में राजीव बार बार कह रहे हैं कि उनके सुसाइड करने के पीछे सीधे तौर पर उनकी पत्नी, चचेरा भाई, ससुर और मेरी पत्नी के भाई और उसकी पत्नी जिम्मेवार हैं. उन्होंने वीडियो में समाज प्रशासन से यह भी मांग की है कि जिनके भी वे नाम ले रहे हैं वे सभी बचने नहीं चाहिए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. राजीव के अनुसार उन्होंने उपरोक्त सभी को अपना करीबी समझा था जिन्होंने उन्हें दग़ा डे दिया. जिंदगी के हर मोड़ पर उन्हें प्रताड़ित किया.वीडियो फुटेज के अलावे राजीव सिंह ने खुदखुशी करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था.
जिसे मेल के द्वारा भी जानकारी दी थी. पुलिस फिलहाल सभी चीजों को जाँच के लिए FSL में भेज दी है.बता दें कि पिछले दिनों मृतक राजीव सिंह के भाई संजीव कुमार सिंह ने मृतक की पत्नी चचेरे भाई समेत परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमे राजीव सिंह के सुसाइड करने के लिए उन सभी को जिम्मेवार ठहराया गया है.
मृतक के भाई संजीव सिंह ने पहले ही बता चुके हैं कि उनके भाई राजीव सिंह काफ़ी तनाव में थे. परिवार के लोगों को एक साथ करने का भरस्क प्रयास भी उन्होंने की थी पर कोई फायदा नहीं होने से उनका जीवन अंधकार में था.वे हताश हो चुके थे. जिसके बाद उन्हें इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा.पूर्व में भी पत्नी और चचेरे भाई के विरुद्ध थाना में राजीव सिंह के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी जोकि अभी अनुसंधान में है. बता दें कि राजीव सिंह की पिछले सोमवार को बरटांड स्थित सीपी सिंह इंक्लेव में उनके फ्लैट में फंदे से झूलता शव पुलिस ने बरामद किया था.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

