हैदराबाद: रजनीकांत के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. गुरुवार को मेकर्स ने जेलर 2 की रिलीज डेट का एलान किया. मेकर्स ने एक दमदार वीडियो शेयर किया और फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटाया. वीडियो पोस्ट करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा मूल सिद्धांत. ‘जेलर 2′ 15 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’
‘जेलर 2’ दशहरा पर सोलो रिलीज नहीं होगी. सुपरस्टार रजनीकांत की इस फिल्म की टक्कर सीधे चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फैंटेसी फिल्म ‘विश्वंभरा’ से होगी. ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, चिरंजीवी की ‘विश्वंभरा’ ‘जेलर 2’ की रिलीज से ठीक एक दिन बाद यानी 16 अक्टूबर 2026 को बॉक्स ऑफिस दस्तक देगी.
‘जेलर 2’ के बारे में
बता दें ‘जेलर 2’ की शूटिंग पहले ही खत्म हो चुकी है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस सीक्वल से उम्मीद है कि इसमें भी वही स्टाइल, मास अपील और जबरदस्त कहानी का मेल देखने को मिलेगा, जिसने पहले भी दर्शकों का दिल जीत लिया था.

