यूक्रेन के MV गोल्डेन लियो पर मिसाइल हमला, 4 भारतीयों की मौत; सरकार ने जताया गहरा दुख

यूक्रेन के MV गोल्डेन लियो पर मिसाइल हमला, 4 भारतीयों की मौत; सरकार ने जताया गहरा दुख

यूक्रेन के ओडेशा बंदरगाह से रवाना हो रहे MV गोल्डन लियो नाम के जहाज पर हमला हुआ है। इस हमले में 4 भारतीय क्रू मेंबर्स की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हमले के समय जहाज पर कुल 17 क्रू मेंबर मौजूद थे, जिनमें 5 भारतीय शामिल थे।

विदेश मंत्रालय ने बताया, ’19 जुलाई 2026 की शाम को ओडेसा पोर्ट से निकलते समय MV GOLDEN LEO जहाज पर हमला हुआ. उस जहाज पर 5 भारतीय नागरिक भी थे. दुर्भाग्य से चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. एक ही हाल की गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यूक्रेन में हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हम मारे गए भारतीय नागरिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल भारतीय नागरिक के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करते हैं.’

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है और इस बात को दोहराता है कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना और निर्दोष आम नागरिकों की जान जोखिम में डालना या नेविगेशन और ट्रेड की आजादी में बाधा डालना निंदनीय है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए.’

यूक्रेन की नौसेना के अनुसार, रूस ने गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले जहाज गोल्डन लियो पर तीन क्रूज मिसाइलों से हमला किया. इस जहाज पर मक्का था और भारत-सीरिया के क्रू मेंबर पर सवार थे. हमले के कारण जहाज में आग लग गई. यूक्रेन के पोर्ट ऑथॉरिटी ने बताया कि रात भर बचाव अभियान चलता रहा. इसमें कुल 9 क्रू मेंबर और एक जहाज के पायलट मारे गए.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *