मैच से पहले मचा हड़कंप! JSCA स्टेडियम के वेस्ट गेट पर भीड़ बेकाबू, कई लोग घायल

मैच से पहले मचा हड़कंप! JSCA स्टेडियम के वेस्ट गेट पर भीड़ बेकाबू, कई लोग घायल

रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर (JSCA International Stadium Complex) में जेपीएल यानी झारखंड प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के मुताबिक मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के वेस्ट गेट पर अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेडियम में प्रवेश के दौरान दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती गई और वेस्ट गेट पर लोगों का दबाव बढ़ने लगा। इसी दौरान अव्यवस्था और धक्का-मुक्की के कारण लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। भीड़ के दबाव में कई लोग गिर पड़े, जिससे कई दर्शकों को चोटें आईं। घटना से नाराज कुछ लोगों ने वेस्ट गेट पर लगे बैरिकेड और गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों में एक युवक और दो युवतियां शामिल हैं। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *