मुंबई में बारिश बनी आफत! सड़कों पर जलभराव, मैनहोल में गिरने से एक की मौत, जनजीवन बेहाल

मुंबई में बारिश बनी आफत! सड़कों पर जलभराव, मैनहोल में गिरने से एक की मौत, जनजीवन बेहाल

महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, विदर्भ क्षेत्र के नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में तेज बारिश और खराब मौसम को लेकर लोगों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

बता दें कि मुंबई में भारी बारिश के चलते समुंद्र का जलस्तर बढ़ गया और तेज लहरें तटीय इलाकों से टकराईं हैं. समुद्र में खराब हालात को देखते हुए मछुआरों को अगली सूचना तक समुंद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है. बारिश ने मुंबई में रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित किया है. कई निचले इलाकों में जलभराव के कारण की वजह से ट्रैफिक पर असर पड़ा. सायन, दादर, हिंदमाता, कुर्ला, चेंबूर, अंधेरी, घाटकोपर, कांदिवली, मलाड और बोरीवली सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया.

सुबह के वक्त गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारे लग गईं. निचले इलाकों की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा. स्थानीय प्रशासन ने मुंबई, ठाणे और पालघर के साथ-साथ उन अन्य जिलों में भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है.

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से जरुरी काम के अलावा घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. राज्य भर में बारिश की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, नगर निगम NDRF और स्थानीय एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *