झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा बुधवार को लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, झरिया परिसर में “अमृतधारा” शीतल पेय जल संयंत्र का लोकार्पण समारोह श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
स्वर्गीय कैलाश कुमार संवातिया की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी अग्रवाल एवं उनके सुपुत्र राजीव संवातिया तथा रवि संवातिया द्वारा विद्यालय को यह शीतल पेय जल संयंत्र समर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
“अमृतधारा” का उद्घाटन शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजीव संवातिया, उनकी धर्मपत्नी किरण संवातिया एवं उनके अनुज रवि संवातिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायी पहल बताया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, नव-निर्वाचित अध्यक्ष किरण शर्मा, संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल, नेहा मित्तल, मयंक केजरीवाल एवं हर्ष अग्रवाल उपस्थित थे।
साथ ही विद्यालय अध्यक्ष जय प्रकाश देवड़ालिया, विद्यालय के संयुक्त सचिव एवं शाखा के पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य गौतम बनर्जी, यशोमती विद्या निकेतन की प्राचार्या गीताली सिन्हा सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण समारोह में उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

