बीसीसीएल और आईआईटी (आईएसएम) की पहल, STEM कार्यशाला से छात्रों को मिला नवाचार और विज्ञान का ज्ञान…

बीसीसीएल और आईआईटी (आईएसएम) की पहल, STEM कार्यशाला से छात्रों को मिला नवाचार और विज्ञान का ज्ञान…

धनबाद(DHANBAD): आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पेनमैन ऑडिटोरियम में गुरुवार को बीसीसीएल के सीएसआर पहल के तहत “अंडरप्रिविलेज्ड और प्रोजेक्ट अफेक्टेड पर्सन (PAP) छात्रों के लिए STEM शिक्षा” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य बीसीसीएल क्षेत्र के जरूरतमंद और परियोजना प्रभावित छात्रों को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल और वैज्ञानिक शिक्षा बेहद जरूरी हो गई है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी समझ विकसित करने में सहायक साबित होंगे।

कार्यक्रम समन्वयक एवं आईआईटी (आईएसएम) की सहायक प्राध्यापक प्रो. रश्मि सिंह ने बताया कि कार्यशाला में 500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों को आईआईटी (आईएसएम) के टेक्समिन इनोवेशन हब, रोबोटिक्स लैब, जियोलॉजिकल म्यूजियम, सेंट्रल लाइब्रेरी और अन्य शोध केंद्रों का भ्रमण कराया गया, ताकि उन्हें विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और करियर संभावनाओं की जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है, जिससे वे भविष्य में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *