झरिया: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की ओर से ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का मकसद लोगों, खासकर युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर भेजनी होगी। फोटो 16 अगस्त 2026 तक भेजी जा सकती है। इसके लिए प्रतिभागी पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन करके अपना नाम और पता लिखकर फोटो भेज सकते हैं।
इसके अलावा 7004381542 नंबर पर WhatsApp के जरिए भी फोटो भेजी जा सकती है।
प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं, सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने शहरवासियों से इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेने की अपील की है। मंच ने कहा कि इस पहल के जरिए ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

