बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया फिल्म भूत बंगला को मिल रही सफलता का आनंद उठा रहे हैं। इसी बीच वह अपनी आगामी कॉमेडी-एंटरटेनर फिल्म वेलकम टू जंगल के प्रमोशन में भी जोर-शोर से जुटे हुए हैं। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार और पूरी टीम इसके प्रचार-प्रसार में व्यस्त है, ताकि दर्शकों तक फिल्म को बड़े स्तर पर पहुंचाया जा सके। अक्षय इस फिल्म का खूब प्रमोशन कर रहे हैं और रिलीज से पहले ही इसकी काफी सुर्खियां भी देखने को मिल रही है। अपने मजेदार अंदाज और बेवाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय ने हाल ही में पैपराजी के साथ भी ऐसी मस्ती की कि वीडियो वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में अक्षय ने पैपराजी के एक सवाल का जवाब देते दिख रहे हैं। जिसमें अक्षय कुमार से जब पूछा जाता है कि पाजी आप कहां जा रहे हैं। तो इसके जवाब में अक्षय कुमार मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहते हैं कि क्यों तू मेरा मामला लगता है।
अक्षय कुमार का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैन्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने खिलाड़ी कुमार की इस हाजिरजवाबी की तारीफ करते हुए उन्हें एक सच्चा स्टार बताया है। दरअसल अक्षय कुमार आज यानी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने वाले एक कार्यक्रम के लिए निकले थे।
अक्षय कुमार ने हाल ही में एक हिट फिल्म दी है जिसका नाम है भूत बंगला। इस फिल्म को डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बनाया है और ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने पहले हफ्ते ही कमाई के मामले में अच्छी खबर दे दी थी। इसके बाद फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई 200 करोड़ रुपयों के पार रही है। अब अक्षय की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू जंगल के रिलीज की तैयारी हो रही है। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं और बॉलीवुड की लंबी चौंड़ी स्टारकास्ट भी देखने को मिलने वाली है।

