महाअधिवक्ता ने ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ को दिया जन-जन का संदेश…

महाअधिवक्ता ने ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ को दिया जन-जन का संदेश…

राँची(RANCHI): झारखंड उच्च न्यायालय के महाअधिवक्ता राजीव रंजन मिश्रा ने रविवार को जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की। यह कदम एक मजबूत संदेश बनकर उभरा, “अपनी जानकारी खुद दर्ज करें, जिम्मेदारी खुद निभायें।” मौके पर निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड प्रभात कुमार, नगर निगम रांची के नगर आयुक्त सुशांत गौरव, संयुक्त निदेशक डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता, जिला सांख्यिकी अधिकारी शेषनाथ बैठा, सहायक निदेशक ज्ञानचंद्र महतो मौजूद थे। सभी ने इस पहल को सराहा और इसे आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।जनगणना-2027 में पहली बार Self Enumeration की सुविधा को व्यापक रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका मकसद है कि लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें और प्रक्रिया को आसान व पारदर्शी बनायें।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *