पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी, 294 सीटों पर रुझान तेज़; कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर कांटे की टक्कर…

पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी, 294 सीटों पर रुझान तेज़; कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर कांटे की टक्कर…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की मतगणना सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती हो रही है और शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है।

रुझानों के मुताबिक, कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।

मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट पर हुमायूं कबीर आगे चल रहे हैं, जबकि विधाननगर में मंत्री सुजीत बोस पीछे बताए जा रहे हैं।

पानीहाटी सीट से आरजी कर पीड़िता की मां को बढ़त मिलती दिख रही है, वहीं जलपाईगुड़ी की राजगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरधन सरकार आगे हैं और टीएमसी की एथलीट उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन पीछे चल रही हैं।

सिलीगुड़ी में भाजपा के शंकर घोष मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। कोलकाता के कस्बा क्षेत्र से मंत्री जावेद खान आगे बताए जा रहे हैं।
हावड़ा उत्तर सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमेश राय आगे हैं, जबकि हावड़ा दक्षिण में टीएमसी की नंदिता चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं।

झाड़ग्राम, तुफानगंज, मानिकचक और पुरुलिया जैसी कई सीटों पर भी भाजपा आगे बताई जा रही है, वहीं मालदा, काकद्वीप और कूचबिहार के कुछ क्षेत्रों में टीएमसी का दबदबा दिख रहा है।
बीरभूम में टीएमसी मजबूत स्थिति में है, जबकि कुछ सीटों पर भाजपा भी कड़ी टक्कर दे रही है।

फिलहाल मतगणना जारी है और तस्वीर पूरी तरह साफ होने में अभी समय बाकी है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिरकार पश्चिम बंगाल की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *