मनईटांड़ भोक्ता शिव मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव, दो दिन चलेगा भव्य धार्मिक आयोजन…

मनईटांड़ भोक्ता शिव मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव, दो दिन चलेगा भव्य धार्मिक आयोजन…

धनबाद(DHANBAD:Manaitand बस्ती स्थित भोक्ता शिव मंदिर में तृतीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय भव्य पूजा-पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत 21 मई गुरुवार सुबह 7 बजे कलश शोभा यात्रा के साथ होगी, जबकि 22 मई शुक्रवार को रामायण पूर्णाहुति और हवन के साथ इसका समापन किया जाएगा।

इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के माहौल में डूब जाएगा।
मंदिर परिसर में आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समिति अध्यक्ष मदन महतो ने बताया कि भोक्ता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे वार्षिकोत्सव को यादगार बनाने के लिए यह भव्य आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दो दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रहेगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में मनईटांड़ ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

इस अवसर पर समिति के कमल महतो, अजीत महतो, ओम प्रकाश महतो, बलराम महतो, रवि कुमार, मुकेश महतो, दिनेश महतो, धनंजय महतो और विनय मिश्रा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से राणा प्रताप की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *